Buy Advt. Space

छुरा में कॉलेज छात्रों को मिला साइबर सुरक्षा का ज्ञान, पुलिस ने बताए बचाव के उपाय

By



ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद। शासकीय महाविद्यालय एवं कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में आज गरियाबंद पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताना था।

थाना छुरा पुलिस टीम ने छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड के विभिन्न तरीकों जैसे अनचाहे लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड करने, किसी भी परिस्थिति में ओटीपी साझा न करने, बैंक खातों को किराए पर न देने और “डिजिटल अरेस्ट” जैसे फर्जी मामलों के झांसे में न आने की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई में पुलिस सीधे जांच करती है, इसलिए ऑनलाइन ठगों के बहकावे में न आएं।

साथ ही, पुलिस ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि कभी साइबर अपराध का शिकार हों तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

Leave a Comment