Buy Advt. Space

नदी में पलटी नाव, 1 ग्रामीण लापता NDRF व पुलिस की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू

By

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गत बहने वाली इंद्रावती नदी में शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। साप्ताहिक बाजार से लौट रहे ग्रामीणों की नाव अचानक पलट गई। हादसे में एक ग्रामीण लापता हो गया, जबकि नाव में सवार चार अन्य लोग तैरकर नदी से बाहर निकलने में सफल रहे।

जानकारी के मुताबिक, गिरसपारा गांव के 5 ग्रामीण साप्ताहिक बाजार तुमनार गए थे। देर शाम लौटते वक्त नदी पार करते समय अचानक नाव पलट गई। इस दौरान 4 ग्रामीण सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन एक ग्रामीण अब भी लापता है।

सूचना मिलते ही गीदम पुलिस और एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरा और नदी की तेज धार के कारण खोजबीन में दिक्कतें आ रही हैं। अब तक लापता ग्रामीण का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

हादसे के बाद से क्षेत्र में तनाव और चिंता का माहौल है। ग्रामीण नदी पार करने के लिए सुरक्षित व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment