Buy Advt. Space

गरियाबंद पुलिस की पहल, बच्चों ने सीखी कानून की बारीकियाँ

By




ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद। बच्चों को जागरूक बनाने और पुलिस तंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने हेतु गरियाबंद पुलिस ने विशेष पहल की है। इसी क्रम में बुधवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैनपुर के लगभग 180 छात्र-छात्राओं को एसडीओपी कार्यालय एवं थाना मैनपुर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

एसडीओपी विकास पाटले, उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर गंगवाल और थाना टीम ने बच्चों को पुलिस थाने में रखे जाने वाले रोजनामचा, रिकॉर्ड संधारण, महिला हेल्प डेस्क, विवेचना अधिकारी के कार्य, शिकायत निवारण तंत्र और सीसीटीएनएस कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया।

बच्चों को यह भी जानकारी दी गई कि अब ऑनलाइन एफआईआर, अभिव्यक्ति ऐप और शिकायत नंबर के माध्यम से भी समस्याएँ दर्ज की जा सकती हैं। महिला एवं बच्चियों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी है।

इसके साथ ही छात्रों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, तथा प्रतिबंधित सामग्री मंगाने पर होने वाले दुष्परिणामों से भी अवगत कराया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों ने पुलिस कार्यप्रणाली, कानून की जानकारी और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को नजदीक से समझा।

Leave a Comment