रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों के लिए 14 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस विभाग में कुल 5967 पदों पर आरक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि इस भर्ती का फिजिकल टेस्ट पहले ही संपन्न हो चुका है, अब पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा।
यह परीक्षा प्रदेश के छह पुलिस रेंज के 33 जिलों के अलावा रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी, पीटीएस माना, राजनांदगांव, मैनपाट और एमटी पुल पुलिस मुख्यालय के लिए आयोजित की जा रही है।
आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन 27 अगस्त तक, 14 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा








