Buy Advt. Space

गरियाबंद पुलिस की बड़ी सफलता – पिता के घर से ₹2.20 लाख की चोरी करने वाला पुत्र गिरफ्तार

By




ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद थाना फिंगेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोना-चांदी के जेवर और नगदी सहित कुल ₹2,20,000 की चोरी का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी की वारदात किसी और ने नहीं बल्कि प्रार्थी का ही पुत्र निकला।

प्रकरण का विवरण

प्रार्थी टीकुराम साहू पिता सेवक राम साहू, ग्राम बोरसी ने थाना फिंगेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 अगस्त को सुबह 9.30 बजे वह अपने परिवार के साथ खेत काम करने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली।

चोरी गए सामान में शामिल थे –

चांदी का करधन (59 तोला)

चांदी की सांटी (01 जोड़ी)

चांदी की पैरपट्टी (55 तोला)

चांदी की ऐंठी (01 जोड़ी)

चांदी का करधन (27 तोला)

सोने के नेकलेस (07 नग, 5.7 ग्राम)

बहू का चांदी का करधन (23 तोला)

नगदी ₹3,000


संपत्ति की कुल कीमत ₹2,20,000 आंकी गई।

पुलिस की कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना फिंगेश्वर पुलिस और साइबर टीम ने त्वरित जांच शुरू की। पड़ताल के दौरान संदेह प्रार्थी के पुत्र हुलस साहू (उम्र 32 वर्ष) पर गया। गहन पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी से सभी सोने-चांदी के जेवर और नकदी ₹3,000 बरामद कर जप्त कर लिए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

जब्त सामग्री

सोना-चांदी के आभूषण – ₹2,17,000

नगदी – ₹3,000
कुल जुमला राशि : ₹2,20,000


पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना फिंगेश्वर पुलिस एवं सायबर टीम गरियाबंद की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने कम समय में चोरी का खुलासा कर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

Leave a Comment