Buy Advt. Space

गरियाबंद के छात्रों की चमक, 10वीं-12वीं में राज्य में टॉप रैंक

By


पीतेश्वर हरपाल गरियाबंद ब्लॉग शैक्षणिक सत्र 2024-25 में गरियाबंद जिले ने माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में जिले ने राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है, जो जिले की शिक्षा गुणवत्ता का प्रमाण है।

वहीं, कक्षा 10वीं की स्थायी मेरिट सूची में सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, देवभोग के छात्र भूपेश कुमार नागेश ने 98.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की मेरिट सूची में हायर सेकेंडरी स्कूल, सड़क परसुली के छात्र शैलेन्द्र कुमार शोरी ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में दोनों मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है कि दूरस्थ अंचलों से आने वाले छात्र राज्य स्तर पर शीर्ष रैंक ला रहे हैं।

सम्मान समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर, डीएमसी श्री शिवेश शुक्ला, बीईओ श्री गजेंद्र ध्रुव, बीआरसी श्री छन्नू सिन्हा, प्राचार्यगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। सभी ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment