Buy Advt. Space

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 43,300 रुपये की सामग्री जब्त

By


नूतन साहू गरियाबंद ! जिले में “नया सेवरा अभियान” के तहत अवैध नशे के खिलाफ गरियाबंद पुलिस द्वारा एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना राजिम पुलिस ने दो व्यक्तियों को 5.940 लीटर देशी मसाला शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों से एक बाइक समेत कुल ₹43,300 की अवैध सामग्री जब्त की गई।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब एवं गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना राजिम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चौबेबांधा रोड के पास HF डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 04 NT 9157) में अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान दोनों व्यक्तियों को देशी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. प्रकाश कुमार साहू, पिता जनकराम साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी सुरसाबांधा


2. हेमलाल ध्रुव, उम्र 35 वर्ष, निवासी सुरसाबांधा, थाना राजिम



जब्त सामग्री:

5.940 लीटर देशी मसाला शराब, अनुमानित मूल्य: ₹3,300

HF डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 04 NT 9157), मूल्य: ₹40,000

कुल जुमला जब्ती राशि: ₹43,300


कानूनी कार्रवाई:

आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पाया गया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई है। मामले की विवेचना जारी है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।




गरियाबंद पुलिस ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment