Buy Advt. Space

गाय-बछड़ों की क्रूरता पूर्वक तस्करी करते आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 मवेशी बरामद

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट


गरियाबंद ! अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी पर गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो क्रूरता से 10 मवेशियों को कत्लखाने ले जा रहा था। यह कार्रवाई थाना अमलीपदर पुलिस द्वारा की गई।

मामले का खुलासा
थाना प्रभारी अमलीपदर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धुरवापथरा के पास एक व्यक्ति मवेशियों को बेरहमी से हांकते हुए कत्लखाने ले जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई, जहां मौके पर आरोपी को 04 नग गाय और 06 नग बछड़े (कुल 10 नग मवेशी) को बिना चारा-पानी के, अत्यंत क्रूरता से ले जाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मवेशियों की तस्करी कत्लखाने के उद्देश्य से की जा रही थी। इस आधार पर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पशु कृषिक परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
🔹 पुरनो हरपाल, पिता – स्व. चरण सिंह हरपाल, निवासी डुमरपीटा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़)।

जब्त मवेशी:
🔹 कुल 10 नग मवेशी – 04 गाय व 06 बछड़े।
🔹 अनुमानित बाजार मूल्य – ₹35,000।

पुलिस ने मवेशियों को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित मुक्त कराते हुए जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

गरियाबंद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मवेशी तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने में सफलता मिली है।

Leave a Comment