गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
APK फाइल भेजकर करते थे मोबाइल हैक, 1.42 लाख की ठगी
दो लैपटॉप, तीन मोबाइल सहित ₹2.18 लाख का सामान जब्त
गरियाबंद की एक महिला से ₹1.42 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई थी। आरोपी ने महिला के मोबाइल में APK फाइल भेजकर फोन हैक किया और फोन-पे से रकम निकाल ली। साइबर सेल की त्वरित जांच में उत्तराखंड निवासी दो आरोपी अमन कुमार मीणा (20) और अमित कुमार मीणा (18) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने ठगी की रकम से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की बात कबूली।
जब्त सामग्री:
2 लैपटॉप
3 मोबाइल
कुल मशरूका: ₹2.18 लाख
पुलिस की अपील:
साइबर अपराधी APK फाइल भेजकर आपके मोबाइल का डाटा चुराते हैं। ऐसे लिंक या फाइल्स पर क्लिक न करें। खुद भी सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
गरियाबंद पुलिस की बड़ी सफलता: APK फाइल से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार








