दल्ली राजहरा से अंकित टाटिया की रिपोर्ट
दल्ली राजहरा – बालोद जिला युवा कांग्रेस के पूर्व जिला संयोजक और वार्ड क्रमांक 15 से युवा कांग्रेस के सिपाही आदित्य रामटेके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विष्णु देव साय के सुशासन काल मे हो रही है धांधली और अवैध रूप से शराब की बिक्री ।। वार्ड क्रमांक 15 के आस पास के और दो चार वार्ड के युवा और बच्चे भी हो रहे है प्रभावती ।। आदित्य ने कहा कि आबकारी विभाग के अधिकारियों से लेकर पुलिस प्रशासन तक बिक चुकी है ।। उनको सूचना दी गयी है कि इस तरीके का माहौल नगर के लिए उचीत नही है , उसके बावजूद प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर कोचिया ( शराब की बिक्री करने वाले लोगो ) के द्वारा अवैध वसूली कर उनको संरक्षण दिया जाता है ।। विगत कुछ दिनों पहले युवा कांग्रेस द्वारा थाना प्रभारी को आवेदन दे कर निवेदन किया गया था जो कि पूरा नही हुआ , अब वार्ड की जनता आक्रोशित हो चुकी है ।। आदित्य ने कहा है कि पहले पालिका अध्यक्ष और वार्ड के पार्षदों को आवेदन दिया जाएगा अगर एक हफ्ते के भीतर अगर कार्यवाही नही की जाएगी तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार है ।।








