Buy Advt. Space

गरियाबंद: स्कूली बच्चों को यातायात सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और अभिव्यक्ति ऐप की दी गई जागरूकता

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद ! स्वावलंबी महिला विकास समिति गरियाबंद द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात सुरक्षा, साइबर फ्रॉड से बचाव, और ‘अभिव्यक्ति ऐप’ के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) निशा सिन्हा, थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव, यातायात प्रभारी रामाधार मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष रिखि राम यादव, उपाध्यक्ष आशिफ मेमन, जिला परिवहन विभाग के अधिकारीगण, स्कूल प्राचार्य, शिक्षकगण तथा समिति की महिलाएं उपस्थित रहीं।

एसडीओपी निशा सिन्हा ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और परिवार के सदस्यों को भी हेलमेट, सीट बेल्ट, शराब सेवन और मोबाइल उपयोग जैसे खतरनाक आदतों से रोकने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी सरल भाषा में समझाए गए।

‘अभिव्यक्ति ऐप’ के महत्व, पंजीकरण प्रक्रिया एवं इसके उपयोग से मिलने वाले लाभों पर विशेष जानकारी दी गई। मौके पर बच्चों से प्रश्न पूछे गए जिनके उत्तर उन्होंने आत्मविश्वास से दिए।

छात्रों ने यातायात नियमों को लेकर रंगोली और पोस्टर बनाए, जो सभी के लिए सड़क सुरक्षा का संदेश बन कर उभरे।

गरियाबंद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और सड़क हादसों में कमी लाने में सहयोगी बनें।

Leave a Comment