खैरागढ़ से रवि गहने की रिपोर्ट
खैरागढ़-जालबांधा ! जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला शिक्षा अधिकारी श्री लाल द्विवेदी ने आज स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूल, जालबांधा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की पूरक परीक्षा (पीएम श्री सेजेस, जालबांधा केंद्र) की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
निरीक्षण उपरांत डीईओ श्री द्विवेदी ने इंग्लिश मीडियम विद्यालय के समस्त शिक्षकों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने शिक्षण गुणवत्ता, अनुशासन, परीक्षा प्रबंधन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री कपिल देव वर्मा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
श्री द्विवेदी ने शिक्षकों से कहा कि आत्मानंद स्कूलों की सफलता राज्य की शिक्षा गुणवत्ता का प्रतिबिंब है, अतः शिक्षकगण अपने दायित्वों को समर्पित भावना से निभाएं।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर डीईओ ने संतोष व्यक्त किया।








