13 जुलाई को भगवान महाराज दक्ष प्रजापति जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह दिन कुम्हार प्रजापति समाज सहित समस्त समाज के लिए आस्था, श्रद्धा और गौरव का प्रतीक है।
प्रदेश सह-सचेतक श्री महेश प्रजापति जी ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मा पुत्र भगवान दक्ष प्रजापति जी की जयंती पूरे देशभर मे सभी राज्यों—कुम्हार प्रजापति समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।
इस पावन अवसर पर समाजजन भगवान दक्ष जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर, देश एवं समाज की सुख-समृद्धि, सद्भाव और विकास की कामना करते हैं।
इसके साथ ही रैलियों का आयोजन, धार्मिक अनुष्ठान, सामूहिक भजन, कथा व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाती हैं, जिनमें सभी आयु वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
भगवान दक्ष प्रजापति जी की जयंती केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली, सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने वाली प्रेरणा का स्रोत है।
भगवान महाराज दक्ष प्रजापति जयंती पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं








