गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद ! जिले में खरीफ फसल की बुआई पूरे जोर पर है, और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खाद-बीज की कोई कमी नहीं है। जिले की 67 सहकारी समितियों में 18062 क्विंटल धान बीज और 21094 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों का भंडारण किया गया है, जिसमें से अब तक 15700 क्विंटल बीज और 16298 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरित किया जा चुका है।
अभी भी उपलब्ध भंडार:
2362 क्विंटल धान बीज
4796 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक
3300 मीट्रिक टन डीएपी सहित एनपीके व सुपर फास्फेट जैसे विकल्प
उर्वरकों में पोषण संतुलन:
उपलब्ध उर्वरकों में एनपीके 20:20:0:13 जैसे मिश्रण सल्फर की मौजूदगी से फसलों की रोग प्रतिरोधक क्षमता और उत्पादन में वृद्धि करते हैं। सिंगल सुपर फॉस्फेट मिट्टी की अम्लीयता को संतुलित कर जड़ों के विकास को बढ़ाता है।
कलेक्टर बी.एस. उइके के निर्देश:
बीज और उर्वरकों की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिला विपणन अधिकारी, सहकारी विभाग और कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अवैध परिवहन, कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
किसानों से अपील:
किसान शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अधिकृत सहकारी समितियों से बीज और उर्वरक उठाएं। अधिक कीमत वसूली की सूचना तुरंत कृषि विभाग को दें और हर खरीद का पक्का बिल अवश्य लें।
जिले में खाद-बीज की भरपूर उपलब्धता किसानों को इस खरीफ सीजन में बेहतर उपज और राहत का भरोसा दे रही है।
गरियाबंद: खरीफ सीजन में किसानों को राहत, सहकारी समितियों में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण








