दल्ली राजहरा से अंकित टाटिया की रिपोर्ट
मण्डल अध्यक्ष कुसुम कसा योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )के प्रयास से आज ग्राम पंचायत गुजरा के निवासी भाई यादराम जो बचपन से विकलांग है और इस कारण से उसे आने-जाने में बहुत परेशानियां होती थी यादराम पसे से कलाकार भी है मंडल अध्यक्ष के दौरे के उपरांत याद राम जी के द्वारा तीन माह पूर्व इलेक्ट्रॉनिक साइकिल की मांग की गई थी जिसे गंभीरता से देखते हुए मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा व मंडल के उपाध्यक्ष हितेश साहू ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मंडल अध्यक्ष के लेटर पैड पर निको माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड गिधाली के पास जा कर 3 चक्का इलेक्ट्रॉनिक साइकिल की मांग किया निको मीनिंग के द्वारा उच्च स्तर पर समीक्षा करने के उपरांत साइकिल का प्रस्ताव को पास किया जिसके लिए मंडल अध्यक्षने निको माइनिंग के प्रबंधक व C. S R के कर्मचारी कुशल ठाकुर जी को धन्यवाद दिया भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संगठन के द्वारा मुझे मंडल अध्यक्ष का दायित्व मिला है उसे दायित्व के रहते अपने मंडल क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जो भी आवश्यकता होगी उसकी पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करूंगा उन्होंने भाजपा के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया








