फाईनेंस कम्पनी में निवेश कर जल्द रकम दुगना करने का देता था झांसा ।अर्न्तराज्यीय स्तर पर करता था धोखाधड़ी ।
घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन एवं बैंक खाता के कागजात बरामद।

ए.सी.सी.यू. एवं थाना भिलाई नगर की संयुक्त कार्यवाही।दिनांक 18.07.2023 को प्रार्थी गुलाब सोनकर ने याना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दमन फाइनेंस कम्पनी थोलाखेड़ा चंडीगढ़ में पैसा निवेश कर ज्यादा फायदा का विज्ञापन फेसवुक में देख कर विज्ञापन में दिये गये संपर्क नंबर पर संपर्क किया और दिनांक 04.01.2023 से दिनांक 19.06.2023 के मध्य अलग-अलग किश्तों कुल 13,00,447 रूपये उनके खाते में ऑन लाईन जमा किया था जो निवेश की अवधी पूर्ण होने के पश्चात रकम वापस ना कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर अप. क्रमांक 391/2023, धारा 420 भादवि पंजीबद्ध किया गया था। उक्त घटना को अन्यंत ही गंभीरता से लेते हुये श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री रामगोपाल गर्ग(भा.पु.से.) के द्वारा मामलें में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री अभिषेक झा (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) डॉ अनुराग झा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) श्री की. डी. त्रिपाठी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक मनोज प्रजापति के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. एवं चाने की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।गठित टीम द्वारा प्रार्थी गुलाब सोनकर से मामले के संबंध में मोबाईल नंबरों एवं निवेश हेतु जमा किये गये रकम से संबंचित बैंक खातों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। संबंचित मोबाईल नंबर एवं बैंक खाते का सायबर सेल की टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी चिन्हित किया गया। घटना में प्रयुक्त बैंक खाता एवं मोबाईल नंबर जिला होजाई, असाम को होना पाये जाने से टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जिला होजाई, असाम रवाना किया गया। टीम द्वारा होजाई में कैम्प कर घटना में प्रयुक्त मोवाईल नंबर के धारक परिक्षित चक्रवर्ती को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से उक्त घटना के संबंध में पूछताछ की गई आरोपी ने छत्तीसगढ़ भिलाई के गुलाब सोनकर से भी 13 लाख रूपये दमन कम्पनी के नाम से निवेश करा कर रूपये दुगना करने के नाम पर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी के बैंक खाते की जाँच करने पर पाया गया की अन्य व्यक्तियों से भी पैसा दुगना कराने के लिए अपने खाते में जमा करा कर धोखाधड़ी की है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन, मोबाईल सीम कार्ड, बैंक खाता पासबुक जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही धाना भिलाई नगर से की जा रही है।उक्त कार्यवाही में ए.सी.सी.यू. से प्र.आर. प्रदीप सिंह, चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक शौकत हयात खान, जुगनु सिंह, नरेन्द्र सहारे, जावेद खान, विक्रांत, महिला आरक्षक आरती सिंह एवं थाना भिलाई नगर से उप निरीक्षक मन्नू लाल यादव की उल्लेखनीय भूमिका रहीं।








