आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में एक भीषण आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 25 से अधिक पर्यटकों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश जारी है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है, और सरकार ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया है
पहलगाम हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. NIA की टीमें श्रीनगर पहुंच गई हैं. फॉरेंसिक की टीमें भी मौके पर हैं. आर्मी, सीआरपीएफ, एसओजी, जम्मू पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है. हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल कर आतंकियों की तलाश की जा रही है.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक हमलावर की पहली तस्वीर सामने आई है. यह तस्वीर घटनास्थल की है, जिसमें वह हाथ में बंदूक थामे हुए है. हालांकि, तस्वीर में आतंकी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है.

पहलगाम हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. NIA की टीमें श्रीनगर पहुंच गई हैं. फॉरेंसिक की टीमें भी मौके पर हैं. आर्मी, सीआरपीएफ, एसओजी, जम्मू पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है. हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल कर आतंकियों की तलाश की जा रही है. सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस मुगल रोड पर तैनात हो गई है.
सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गए हैं। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि इस हमले का मास्टर माइंड लश्कर-ए तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है।
इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी विंग द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। इस बीच, पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इस हमले में हमारा कोई हाथ नहीं है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) पहलगाम में जांच के लिए पहुंच गई है।
हमले में मारे गए Navy में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को उनकी पत्नी हिमांशी ने अंतिम विदाई दी। जिस ताबूत में उनका शव रखा था, हिमांशी उससे लिपटकर रोती रहीं। विनय और हिमांशी की शादी इसी महीने 16 तारीख को हुई थी।
पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।
जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है। पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
4 संदिग्ध आतंकियों की तस्वीर वायरल, आधिकारिक पुष्टि नहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह पहलगाम में हमला करने वाले 4 आतंकवादियों की तस्वीर है। हालांकि, अभी सेना या सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से तस्वीर नहीं जारी की गई है सिर्फ संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं।









