दुर्ग ! दुर्ग जिले में कार सवार कुछ युवकों ने एक युवक को फिल्मी स्टाइल में अगवा कर लिया। सुनसान जगह ले जाकर आरोपियों ने युवक हॉकी स्टिक और बेसबॉल बैट से पीटा। पत्थर से सिर कुचलने की कोशिश की।
पीड़ित आरोपियों के चंगुल से किसी तरह भाग निकला और खेत में रातभर छिपकर अपनी जान बचाई। जांच में पता चला किडनैपिंग किसी और ने नहीं बल्कि युवक की मंगेतर ने करवाई थी। जामुल पुलिस ने इस मामले आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पूरा मामला 18 मार्च का है।
प्रेमी संग मिल मंगेतर को रास्ते से हटाने की साजिश
जिस युवक को किडनैप किया गया उसका नाम टिकेश साहू (27 साल) है। वह ACC अडाणी सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है। मार्च 2025 में टिकेश की शादी खैरागढ़ की हेमकुमारी साहू (25 साल) से तय हुई थी। 12 अप्रैल को शादी की तारीख फिक्स हुई।








