वीडियो सामने आने के बाद राज्य श्रम विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं (फोटो: इंडिया टुडे)
Kerala: वायरल वीडियो में एक शख्स घुटनों के बल पर चलते हुए नजर आ रहा है, जिसके गले में पट्टा बंधा हुआ है. एक दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि कर्मचारियों को सजा के तौर पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
केरल में एक प्राइवेट मार्केटिंग फर्म ने अपने कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया (Kerala Workplace Harassment). टारगेट न पूरा कर पाने वाले कर्मचारियों के गले में पहले पट्टा बांधा गया. फिर उन्हें कुत्तों की तरह घुटनों के बल चलने को मजबूर किया गया. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद राज्य श्रम विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं.








