खैरागढ़ से दीनदयाल यदु रिपोर्ट
छुईखदान ! दुबेलिया तेली साहू समाज द्वारा जिला स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम शिरोमणि भक्त माता कर्मा के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना,आरती एवं खिचड़ी के भोग लगाकर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ भक्ति माता कर्मा के पूरे जीवन लीला को भजन मंडली सिलपट्टी के द्वारा झांकी के माध्यम से दिखाया गया तत्पश्चात समाज के पदाधिकारियों ने माता कर्मा की जीवनी पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया ।
केंद्रीय अध्यक्ष शिव कुमार साहू ने कहा की माता कर्मा तेली समाज में जन्म लेकर पूरे समाज को एक दिशा दिखाने का कार्य किया साहू ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विभिन्न सामाजिक नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया साथ ही हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में नवनिर्वाचित सरपंच ,जनपद, जिला पंचायत सदस्यों को व्यापारी प्रकोष्ठ के सहयोग से सम्मानित किया गया
तत्पश्चात बड़ी संख्या में पहुंचे समाज की महिलाओं ने कलश यात्रा में अपने सिर पर कलश रखकर सामाजिक भवन श्यामपुर से प्रस्थान कर छुईखदान नगर जय स्तंभ, बस स्टैंड ,बाजार लाइन, जैन मोहल्ला ,राजमहल चौक, बिजली ऑफिस होते हुए वापस सामाजिक भवन श्यामपुर पहुंचे कार्यक्रम के अतिथियों ने कलश यात्रा के दौरान कोमल जंघेल पूर्व विधायक खैरागढ़,विक्रांत सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत खैरागढ़,खम्मन ताम्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, घम्मन साहू, विक्रांत चंद्राकर दिनेश वर्मा नेतराम जघेल भावेश कोचर रोशन चंद्राकर अगराहीत नेताम मानसिंह नेताम मुकेश जघेल यात्रा में शामिल हुए समाज के अध्यक्ष शिव कुमार साहू ने सभी अतिथियों को कलश यात्रा में उनका स्वागत किया साथ ही सामाजिक भवन श्यामपुर पहुंचकर महाप्रसादी प्राप्त किया ।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष शिव कुमार साहू ,हरी राम साहू सचिव, बृजलाल साहू कोषाध्यक्ष, दानेश्वर साहू सुंदरलाल साहू धनऊ राम साहू , रामसुख साहू, केशव राम साहू ,सी आर साहू,ब्लॉक अध्यक्ष सत्यपाल साहू ,सचिन बद्री राम साहू , मनीष साहू डॉक्टर मोरध्वज साहू,टेकराम साहू, डॉ दिनेश साहू,अलख राम साहू संतोष साहू विष्णु साहू, हरिशंकर साहू, आत्माराम साहू,मायाराम साहू पूरन साहू,कुशल साहू, अनिल साहू, सतीश कुमार साहू,किशन सिलोटिया, रवि साहू , अशोक कुमार साहू, विनोद कुमार साहू ,मनसुख साहू , भूपेंद्र कुमार साहू ,घनश्याम साहू ,पूरन साहू ,दिनेश साहू, बिहारी साहू ,जितेन साहू, मनराखन साहू,अमीर साहू, अमरनाथ साहू, भागवत राम साहू ,लखनू साहू, भूनेश्वर साहू ,किशोर साहू ,पवन साहू, मनोज कुमार साहू ,डेरा राम साहू, चमार राय साहू ,परघनिया साहू, कुंज साहू ,राजेश कुमार साहू, पूर्णानंद साहू कॉनशु राम साहू, सुदामा साहू, अशोक साहू, मनोहर साहू, कृष्णा साहू, वरुण कुमार साहू,पंच कुमार सिलोटिया ,नारद साहू, ओंकार साहू, प्रकाश साहू, करण साहू, नाथूराम साहू, राजू साहू,पलटन साहू,शिवरतन साहू,बहल राम साहू, सहित बड़ी संख्या में समाज के महिलाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सी. आर. साहू व बद्री राम साहू ने किया ।








