Buy Advt. Space

श्यामपुर पंचायत में किशन सिलोटिया को मिल रहा भारी जनसमर्थन: सिलोटिया हैं सांसद के करीबी

By


बिना किसी पद के पंचायत विकाश कार्यों में करते है विशेष सहयोग

छुईखदान । त्रि-स्तरीय पंचायती राज चुनाव में छुईखदान क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत श्यामपुर में चुनावी माहौल गहमागहमी से भरा हुआ है। इस बार पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत श्यामपुर और इसके आश्रित ग्राम रामपुर नवागांव से सरपंच पद के लिए श्री किशन सिलोटिया  ने नामांकन दाखिल किया है। किशन सिलोटिया इस चुनाव में नए प्रत्याशी के रूप में सामने आए  हैं और स्थानीय लोगों में उनका समर्थन तेजी से बढ़ रहा है।



ग्राम पंचायत श्यामपुर और रामपुर नवागांव के ग्रामीणों में इस चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। किशन सिलोटिया का सहज और सरल स्वभाव ग्रामीणों के बीच बहुत लोकप्रिय है, और इसी कारण वे लोगों के दिलों पर राज करतें हैं। उनका यह व्यक्तित्व ही उनकी चुनावी संभावनाओं को मजबूत बना रहा है।

चुनावी प्रचार के दौरान मिल रहे अपार जन समर्थन का कारण यह है कि किशन सिलोटिया इस क्षेत्र में सांसद के करीबी माने जाते हैं किशन सिलोटिया ग्राम पंचायत श्यामपुर में बिना किसी पद या प्रभार में रहते हुए भी उन्होंने पंचायत को करीब 10 लाख रुपए की विकाश कार्य के लिए स्वीकृति दिलाने में पूरा योगदान रहा है इस वजह से श्यामपुर पंचायत के लोगों ने यह ठान लिया है कि जब बिना किसी पद में रहते हुए गांव के विकाश में सबसे आगे आने वाले ऐसे व्यक्ति को ही अपना मुखिया बनाने का फैसला कर रहे हैं

चुनाव प्रचार के दौरान मिल रहे अपार जन समर्थन से किशन सिलोटिया काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। वे मानते  हैं कि उनके कामकाजी और राजनीति अनुभव और लोगों के बीच मजबूत विश्वास ही उन्हें जीत दिलाएंगे। ग्रामीणों के बीच उनकी छवि साफ और ईमानदार नेता की बन चुकी है, और यही कारण है कि वे आगामी चुनाव में अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।

Leave a Comment