Buy Advt. Space

दिनांक 2 जनवरी 2025 को महिला बाल विकास परियोजना

By

दुर्ग ! दुर्ग शहरी अंतर्गत 14 मुस्लिम जोड़ों का विवाह मुस्लिम तेली समाज एवं बाल विकास परियोजना दुर्ग शहरी द्वारा संयुक्त रूप से रजवाड़ा पैलेस धनोरा में आयोजित करवाया गया। मुस्लिम तेली समाज के 14 जोड़ो का आवेदन समाज द्वारा विभाग को प्रस्तुत किया गया था। 

जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 50000 की राशि का प्रावधान है जिसके अंतर्गत 35000 की राशि वधु के खाते में अंतरित की जाती है और ₹7000 का वैवाहिक सामग्री प्रदान किया जाता है साथ ही ₹8000 वैवाहिक व्यवस्था में उपयोग किया जाता है । समाज प्रमुख द्वारा आयोजन के संबंध में कहा गया की शादियों की फिजूल खर्ची रोकने के लिए हम पूरे छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह करते रहे हैं और दुर्ग में 10 साल बाद यह आयोजन हुआ है ,आगामी वर्षों में भी इस प्रकार  का आयोजन करते रहेंगे ताकि जरूरतमंदों को साथ ही साथ ही समाज  में व्याप्त कुरीति को दूर किया जा सके। कार्यक्रम में माननीय  विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चंद्राकर जी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने शासन की इस योजना हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  कन्यादान योजना  हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। माननीय विधायक द्वारा वर वधु को 35000 रुपए का चेक एवं वैवाहिक सामग्री के साथ  उपहार सामग्री प्रदान करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। पूरे छत्तीसगढ़ से मुस्लिम समाज के जोड़े  और उनके परिजन हजारों की संख्या में उपस्थित हुए ।

Leave a Comment