Buy Advt. Space

श्री बी एम के बाजपेयी की किताब “इस्पाती जीवन के रोमांचक अनुभव” का विमोचन आज”

By


भिलाई! कान्यकुब्ज समाजिक चेतना मंच, भिलाई के संरक्षक सदस्य और भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) पंडित बृजमोहन कुमार बाजपेई द्वारा लिखित “इस्पाती जीवन के रोमांचक अनुभव”  मेरी आत्मकथा पुस्तिका का विमोचन 22 दिसम्बर, 2024 को मानव आश्रम, सेक्टर-1, भिलाई में दोपहर 12.00 बजे से आयोजित एक समारोह में किया जायेगा।


कान्यकुब्ज समाजिक चेतना मंच के सेक्टर -1 भिलाई स्थित परिसर में आयोजित पारिवारिक परिचय सम्मेलन के बाद एक संक्षिप्त समारोह में “इस्पात की जीवन के रोमांचक अनुभव” का विमोचन किया जायेगा।
इस समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री सच्चिदानंद शुक्ल,  कुलपति पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर तथा विशिष्ट अतिथि द्वय माननीय श्री जनक प्रसाद पाठक, आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, एवं माननीय श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर पालिका निगम, भिलाई के सानिध्य में संपन्न होगा।
इस आयोजन के साथ ही साथ समाज के 75 वर्ष पूर्ण कर चुके आदरणीय वरिष्ठ सदस्यों को उनके अमूल्य योगदान और समाज में भागीदारी के लिये “कौस्तुभ सम्मान” से सम्मानित भी किया जाएगा।
पारिवारिक वैवाहिक परिचय सम्मेलन के इस कार्यक्रम में वैवाहिक पत्रिका चेतना के 29 वें अंक का विमोचन भी किया जायेगा।
इस आयोजन में इस वर्ष कान्यकुब्ज समाजिक चेतना मंच, मानव आश्रम एक नई उपलब्धि जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। इसमें वैवाहिक बायोडाटा के लिए “डिजीटल ऐप” का विमोचन किया जायेगा। इससे ब्राह्मण परिवारों को काफी लाभ मिलेगा।

Leave a Comment