Buy Advt. Space

रामलखन चंदापुरी की जन्म शताब्दी पर खिचड़ी का वितरण के साथ मनाया गया जयंती….

By

भिलाई::20/11/23 पिछड़ा वर्ग आंदोलन के महानायक स्वतंत्रता सेनानी त्यागमूर्ति रामलखन चंदापुरी 100वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ साहू मित्र सभा भवन हाल सुपेला भिलाई(दुर्ग)में संपन्न हुआ।बता दें की अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के संस्थापक त्यागमूर्ति स्व.रामलखन चंदापुरी जी का 100वां जयंती ओबीसी संयोजन समिति के खिचड़ी का वितरण करके बड़ी धूमधाम के साथ में मनाया गया।कार्यक्रम के उद्घाटक टिकेश्वर साहू प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ अपनी बात रखते हुए कहा कहां की आजाद भारत मे जब सबके लिए समान हिस्सेदारी की बात हो रही थी तब उस समय के तथाकथित निरंकुश नेताओं के इशारे पर वोट बैंक की राजनीति और स्वयं स्वार्थ के लिए बहुसंख्यक उत्पादक वर्गों के मुद्दे को साइलेंट किया गया।वही पर कानून मंत्री रहे बाबा साहब अम्बेडकर जी ने डिप्रेस्ड क्लास मुहमेंट के माध्यम से अनुसूचित जाति और जनजाति के समुदाय को समान भागीदारी और सामाजिक सुरक्षा दिलाने में सफल रहे।पिछड़े वर्ग के राजनैतिक चमचे नेताओं को मुँहतोड़ जवाब देते हुए त्यागमूर्ति रामलखन चंदापुरी जी राष्ट्रगौरव महात्मा गाँधी की आव्हान पर 1947 में आजादी का द्वितीय संघर्ष पिछड़ा वर्ग जन जागरण का बड़े पैमाने पर काम शुरू किये जिसका परिणाम है 90 के दशकों में ओबीसी वर्ग को 50% लिमिटेशन के आधार पर 27% सभी क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित हुआ लेकिन शासक वर्गों के नियत ठीक नहीं होने के वजह से आज भी वह 27% भी पूर्णरूप से लागू नहीं हो पाया है जिसके कारण ओबीसी वर्ग का आज भी राजनैतिक सामाजिक और सांस्कृतिक शोषण जारी है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश कुमार साहू प्रदेश सलाहकार साहू संघ छत्तीसगढ़ ने इस जनांदोलन में सभी समाज के लोगों के अपनी भूमिका निभाते हुए आर्थिक रूप संगठन को मजबूती देने की बात कही।छत्तीसगढ़ प्रदेश मरार पटेल संघ के सलाहकार ब्रह्मदेव पटेल ने कहा पिछले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में ओबीसी आंदोलन बड़ी तेज से फैला और इसका महती भूमिका ओबीसी संयोजन छत्तीसगढ़ के संस्थापक एड शत्रुहन सिंह साहू और उनके टीम को जाता है जिन्होंने कि सालों में पांच सौ से ज्यादा कैडर कैम्प के माध्यम से ओबीसी समाज मे इतनी बड़ी जन जाग्रति लाई निश्चित ही पूरा ओबीसी समाज इसके लिए आभारी रहेगा।संगठन के प्रदेश भर से पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्री बलदू राम साहू, जिलाध्यक्ष,श्री सांवत राम साहू महासचिव,श्री मोहन लाल साहू गुंडरदेही ब्लॉक प्रभारी जिला बालोद। श्री समारू सिन्हा जिला प्रभारी, श्री सडानंद साहू ब्लॉक अध्यक्ष भखारा श्री प्रदीप विश्वकर्मा जिलाउपाध्यक्ष धमतरी अतिथि के रूप में साहू मित्र सभा के अध्यक्ष खेदराम साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजूषा साहू,घनश्याम देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई सहित टी आर साहू ओबीसी महासभा, जगदीश साहू कॉन्ट्रेक्टर,देवेश साहू , हेमा साहू,हीरा शंकर साहू,जितेन्द्र गजपाल,प्रकाश दास, हरीश साहू,बुधारू राम साहू,भूपेंद्र दास,धनुष,धनसाय साहू,नवनीत हरदेल,अशोक पाठकर,प्रदीप साहू,अमित गेन्द्रे,भरत राम साहू,भुवन साहू,त्रिभुवन साहू,अंजू साहू,मिथलेश्वरी,कांति,योगेश्वरी साहू,शकुंतला जायसवाल,मंजू मते,सुनीता सोनी,हेमा,सुमित्रा,प्रतिमा साहू आदि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजन में भिलाई-दुर्ग शहर अध्यक्ष डॉ श्री शैलेंद्र कुमार साहू सहित भुवन साहू और सनत कुमार साहू की महती भूमिका रही। श्री हर्ष देव साहू ने सफल संचालन किया।

ओबीसी संयोजन समिति दुर्ग-भिलाई शहर के बैनर पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Comment