दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ
छुईखदान । रात के समय एक दर्दनाक हादसा सामने आया जब छुईखदान से उदयपुर मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक गाय से टकरा गए।
यह हादसा आज रात करीब 8:30 बजे खपरी दरबार के पास हुआ, जब 50 वर्षीय शिवकुमार निवासी मैहर,रामलाल 53 वर्षीय सुराडबरी अपने घर लौट रहे थे। अचानक सड़क पर आई गाय से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के कारण गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों घायल युवकों की पहचान सूराडाबरी निवासी के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और डायल 112 की टीम ने घायल युवकों को तत्काल छुईखदान अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर बिना नियंत्रण के घूम रही गायों पर चिंता व्यक्त की और ऐसे हादसों से बचने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि गायों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए कड़े उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे ना हों।यह हादसा इस बात का भी संदेश देता है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूकता की आवश्यकता है, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में जहां ऐसे अप्रत्याशित घटनाएं आम हैं।








