ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, महर्षि सदाफलदेव आश्रम कोण्डागांव के निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देव जी महाराज के करकमलों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
दो स्थानों पर किया गया भूमिपूजन
आश्रम निर्माण के लिए कोपाबेड़ा खड़गघाट स्थित आरक्षित भूमि एवं लाइवलीहुड कॉलेज बाईपास रोड के समीप आरक्षित भूमि पर भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम निर्माण की दिशा में औपचारिक रूप से कार्यों का शुभारंभ किया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आश्रम निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताया।
बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
भूमिपूजन कार्यक्रम में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने आश्रम निर्माण को समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
आध्यात्मिक गतिविधियों का बनेगा केंद्र
आश्रम निर्माण पूर्ण होने के बाद यह स्थल आध्यात्मिक साधना, सत्संग, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। आयोजकों ने बताया कि आश्रम के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और मानव कल्याण के संदेश का व्यापक प्रसार किया जाएगा।








