ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कोण्डागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन ने किया।
जिला अस्पताल में फल एवं बिस्किट का वितरण
जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों सहित आम नागरिकों को फल एवं बिस्किट वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
कांग्रेस भवन में केक काटकर मनाया जन्मदिन
इसके पश्चात कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर केक काटा तथा राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व और जनहित के मुद्दों पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
बड़ी संख्या में शामिल हुए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग महिला अध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल, प्रदेश सचिव शकूर खान, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेमा देवांगन, भंगी पटेल, शहर महामंत्री सनी चोपड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष मर्दापाल देवेंद्र कोर्राम, शाहनवाज खान, अरुण सेठिया, जितेंद्र कोर्राम, वेदांश चौबे, गीतेश बघेल, रविन्द्र दीवान, हितेश ढीमर, आकाश ढीमर, गोलू पटेल, सलीम नेताम, रोहित पटेल, लेखनी प्रधान, रंजिता अग्रवाल, अंजू जोशी, लक्ष्मी कोर्राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा कार्यों के साथ मनाया गया जन्मदिन
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया गया, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता और सहयोग का संदेश पहुंच सके।








