Buy Advt. Space

मोहंदी पेट्रोल पंप में सरकारी चावल बिक्री का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

By

रवि गहने खैरागढ़ जालबांधा। मोहदी चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास सरकारी चावल की कथित अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक ट्रक चालक द्वारा सरकारी चावल को पहचान के लोगों को बेचा जा रहा था, जिससे शासन को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक CG 07 AZ 5327 से लगभग 50 किलो चावल निकालकर हीरो होंडा वाहन क्रमांक CG 07 AK 2337 में सप्लाई किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस तरह रास्ते में सरकारी चावल बेचा जाता रहा तो उचित मूल्य दुकानों और गरीब हितग्राहियों को नुकसान हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर संबंधित ट्रक चालक और चावल लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment