ब्यूरो रिपोर्ट रवि गहने खैरागढ़ (जालबांधा/सिंघौरी )जालबांधा क्षेत्र के ग्राम सिंघौरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 02 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिंघौरी निवासी तुलसी वर्मा द्वारा अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस चौकी जालबांधा की टीम ने गवाहों एवं स्टाफ के साथ आरोपी के घर पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान आरोपी के कमरे से एक मेहरून रंग के थैले में रखे करीब 90 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 900 रुपये) बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।








