डुंडेरा। ग्राम डुंडेरा में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी शिक्षामित्र केशव महिपाल ने छात्रों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अन्य गणमान्य नागरिकों में विवेकानंद साहू और राजकुमार साहू भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
परिणामों में केसरीनंदन साहू और सागर सोनकर ने 87.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कु. वीणा कोसरे 84.8% के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं 10वीं कक्षा में विभा ने 86.6% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दीपाली 84.4% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
इसके अलावा कई छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर अपने गांव, विद्यालय और परिजनों का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके पालकों को भी सम्मानित किया गया।
समाजसेवी केशव महिपाल ने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
डुंडेरा में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, टॉपर्स को तिलक श्रीफल से अभिनंदन








