Buy Advt. Space

लाल नाले में डूबने से 15 वर्षीय बालक की मौत, गांव में मातम

By

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के Dantewada जिले के ग्राम दुगेली के इमली पारा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 15 वर्षीय बालक हुरा कर्मा की लाल नाले में डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बालक दोपहर करीब 12 बजे अपने छोटे भाई और अन्य बच्चों के साथ नाले में मछली पकड़ने गया था। खेल-खेल में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए बच्चों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

जब बच्चे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। नाले के किनारे बालक के कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया। देर शाम बालक का शव नाले से बरामद किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस नाले का पानी लाल रहता है क्योंकि इसमें आयरन अयस्क की मात्रा होती है, जिससे नीचे दलदल जैसी स्थिति बन जाती है। यही दलदल इस हादसे का कारण बना।

ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले के आसपास सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

Leave a Comment