Buy Advt. Space

बीकॉम परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस सवाल, छात्रों ने जताई नाराजगी

By

दुर्ग भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीकॉम की वार्षिक परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को आयोजित अंग्रेजी भाषा के पेपर में करीब 40% सवाल पुराने पाठ्यक्रम और पुराने परीक्षा पैटर्न से पूछे गए, जबकि छात्रों को पूरे वर्ष नए सिलेबस के अनुसार पढ़ाया गया था।

प्रश्न पत्र मिलते ही छात्रों में हड़कंप मच गया। कई छात्रों ने इसे आउट ऑफ सिलेबस बताते हुए कक्ष निरीक्षकों के माध्यम से केंद्राध्यक्ष को शिकायत दर्ज कराई। मामला विश्वविद्यालय तक पहुंचा, जहां अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया कि कॉलेजों से मिली शिकायतों को परीक्षा समिति के सामने रखा जाएगा। समिति की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई और निर्णय लिया जाएगा।

इस घटना के बाद छात्रों में असंतोष का माहौल है और वे निष्पक्ष मूल्यांकन की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment