Buy Advt. Space

पीएम श्री सेजेस जालबांधा के 300 छात्रों का राजिम-चम्पारण शैक्षणिक भ्रमण

By

ब्यूरो चीफ: रवि गहने जालबांधा। पीएम श्री सेजेस जालबांधा के लगभग 300 छात्र-छात्राओं को राजिम और चम्पारण का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोजित किया गया, जिससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक अनुभव के साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जानकारी मिल सके।

दिनांक 18 मार्च 2025 को शाला विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को भ्रमण के लिए रवाना किया। इस भ्रमण में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के कुल 300 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने चम्पारण स्थित श्री वल्लभ भाई गौशाला, राजिम के राजीव लोचन मंदिर तथा त्रिवेणी संगम का अवलोकन किया। इन स्थलों को देखकर छात्र-छात्राओं में उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला।

इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती तारा माधवी पिल्ले, देवेंद्र गंजीर, कपिल देव वर्मा, एच.एस. वर्मा, हेम सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने इस भ्रमण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Comment