सूरजपुर। जिले में एक फॉरेस्ट गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नर्सरी परिसर में एक युवती के साथ मौजूद फॉरेस्ट गार्ड को कुछ ग्रामीण युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, युवकों ने वर्दीधारी गार्ड की डंडे और बेल्ट से पिटाई की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उससे जबरन गाने पर डांस भी कराया गया। पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।
घटना सामने आने के बाद पुलिस और वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यदि शिकायत दर्ज कराई जाती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
CG.नर्सरी में महिला संग मिले फॉरेस्ट गार्ड की ग्रामीणों ने की पिटाई, वीडियो वायरल








