Buy Advt. Space

सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

By

ब्यूरो रवि गहने खैरागढ़। ग्राम बोरी में सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मानदाता लोधी (60 वर्ष), निवासी ग्राम बोरी, थाना खैरागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे 16 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक अपने रिश्तेदार के मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। 24 जनवरी को वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखे संदूक को तोड़कर लगभग 35,000 रुपये कीमती मशरूका अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।

रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बीरसिंह वर्मा (30 वर्ष), निवासी धम्मादीप नगर, ईटाभट्ठा चौक, नागपुर (महाराष्ट्र) बताया। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर सूने मकान में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Leave a Comment