राज्य की प्रवीण्य सूची में दर्ज किया नाम
ब्यूरो रवि गहने जालबांधा। स्थित पीएम श्री सेजेस विद्यालय के छात्र चुम्मन साहू ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर छत्तीसगढ़ राज्य की प्रवीण्य सूची में स्थान बनाकर न सिर्फ अपने विद्यालय, बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
खैरागढ़ जिले में प्रथम स्थान
छात्र चुम्मन साहू, निवासी ग्राम शेरगढ़, ने खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से गांव में हर्ष और गर्व का माहौल है।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
चुम्मन साहू को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।
आगे की पढ़ाई के लिए 1.50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
राज्य सरकार द्वारा छात्र को 1 लाख 50 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई, ताकि वह आगे की पढ़ाई और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सके।
विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल
इस सफलता पर पीएम सेजेस जालबांधा की प्राचार्य श्रीमती तारा माधवी पिल्ले सहित शिक्षकगण —
देवेंद्र गंजीर, कपिल देव वर्मा, अनीता सरकार, यामनी मोरे, पुष्पा साहू, संगीता जोशी, कमलेश यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने छात्र को बधाई दी।
प्रेरणा बना चुम्मन साहू
चुम्मन साहू की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
पीएम सेजेस जालबांधा के छात्र चुम्मन साहू राज्यस्तरीय सम्मान से गौरवान्वित








