Buy Advt. Space

डॉ कृष्ण कुमार पाटिल तथा श्री गोविंद पाल, ‘नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड’ 2024 से सम्मानित

By

भिलाई l भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी तथा संगीतकार व गायक डॉ कृष्ण कुमार पाटिल तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी सह लेखक श्री गोविंद पाल को 26 फरवरी 2024 को नेपाल के लुंबिनी प्रांत के नेपालगंज में ‘शब्द प्रतिभा मल्टी-सेक्टोरल फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में नेपाल के कृषि एवं भूमि प्रबंधन मंत्री श्री भंडारी लाल अहीर द्वारा ‘नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड’ 2024 से सम्मानित किया गया। संगीत एवं गायन के क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ पाटिल को तथा लंबे अवधि से साहित्यिक क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय लेखन कार्य हेतु श्री गोविंद पाल को ‘नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड’ दिया गया। वर्तमान में डॉ कृष्ण कुमार पाटिल, भिलाई इस्पात संयंत्र के मशीन शाॅप विभाग में चार्जमैन पद पर कार्यरत है। इस अवसर पर हिंदी साहित्य के प्रख्यात विद्वान, वरिष्ठ साहित्यकार और कई अन्य देशों के संगीतकारों के साथ नेपाल के वरिष्ठ अधिकारी और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निदेशक भी उपस्थित थे। इस अवसर पर गोविंद पाल के काव्य संग्रह ‘महज ये वायरस’ का विमोचन भी किया गया। विदित हो कि डॉ कृष्ण कुमार पाटिल तथा श्री गोविंद पाल को भारत और बांग्लादेश में भी कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए है। पूर्व मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल जी द्वारा संगीत सम्मान-2019 से सम्मानित श्री पाटिल, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के कलाकार, बहुमुखी प्रतिभा के धनी गायक, रचनाकार एवं वादक हैं। समस्त कला बिरादरी परिवार की ओर से डॉ पाटिल तथा श्री गोविंद पाल को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।

Leave a Comment