भिलाई l भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा 26 फरवरी 2024 को सिविक सेंटर में अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रही। सिविक सेंटर के वेल्डेक्स ग्राउंड में की गई कार्यवाही के तहत ठेला जप्त किया गया तथा अवैध दुकानें नहीं लगाने देने हेतु जेसीबी द्वारा लगभग 300 मीटर की जमीन खुदाई की गई।शाम के समय ये अवैध दुकानदार, ठेले, खोमचेवाले फास्ट फूड, मोमोस इत्यादि की दुकानें हंै जिन पर हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ लगी रहती है। इस भीड़ के कारण सड़कों पर ट्रैफिक जाम होता है और दुर्घटनाओं की संभावना हमेशा बनी रहती है।उल्लेखनीय है कि नगर सेवा विभाग के बिना अनुमति के इन यह दुकानें अवैध रूप से लगाई जा रही थी। पूर्व में भी इन्हंे हटाया भी गया था तथा कई बार समझाइश देने तथा मना करने के बावजूद इन लोगांे द्वारा अवैध दुकानों का संचालन निरन्तर किया जा रहा था।आज की कार्यवाही में प्रवर्तन विभाग, पीएचडी विभाग के अधिकारी, पुलिस, कर्मचारी और पुरुष तथा महिला प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के अलावा 2 जेसीबी मशीन तथा ट्रैक्टर, ट्रेलर का भी उपयोग किया गया। अवैध कब्जेधारी, दलालों और भू माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा समस्त कार्यवाही की सूचना विधिवत माननीय संपदा न्यायालय तथा प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन को दिया जा रहा है।इसके अतिरिक्त सिविक सेंटर से 30 से अधिक अवैध ठेला को समय समय पर जप्त किया गया तथा हटाया गया। प्रवर्तन विभाग द्वारा पिछले दो वर्षो में अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध 1000 से अधिक कार्यवाही, माननीय संपदा न्यायालय द्वारा पारित लगभग 300 डिक्री पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में किया गया। टाउनशिप में 250 से अधिक अवैध ठेला पर भी कार्यवाही किया गया है। नेहरू आर्ट गैलरी तथा वेजी इंडिया दुकान के बीच स्थित अवैध दुकानों को हटाकर फेंसिंग भी किया गया है। विदित हो कि संपदा न्यायालय द्वारा पारित डिक्री प्रकरण-59/2020 को 04 फरवरी 2012 तथा प्रकरण-13/2023 को 28 दिसम्बर 2023 को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की उपस्थिति में मिराज गीत सिनेमा को सील किया गया था।
सिविक सेंटर में अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध कार्यवाही दूसरे दिन भी जारी








