Buy Advt. Space

रजत जयंती महोत्सव में पोंड निस्तार डिपो में फलदार पौधरोपण

By

फलदार पौधों का सामूहिक रोपण, हरित छत्तीसगढ़ का संकल्प मजबूत

पितेश्वर हरपाल पांडुका/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलेभर में रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को वन परिक्षेत्र पांडुका के निस्तार डिपो पोंड में रजत जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। समारोह के दौरान फलदार पौधों का सामूहिक रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

हरित छत्तीसगढ़ की दिशा में पौधरोपण

कार्यक्रम के दौरान अतिथि एवं अधिकारीगणों ने परिसर में आम, जामुन, कटहल सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया। पौधरोपण के माध्यम से हरित छत्तीसगढ़ अभियान को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में

  • शिवांगी चतुर्वेदी, वन सभापति, जिला पंचायत गरियाबंद – मुख्य अतिथि
  • कुलेश्वर सोनवानी, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत छुरा – अध्यक्ष
  • युवराज साहू, वन सभापति, जनपद पंचायत छुरा – विशेष अतिथि
  • कंचन देवांगन, निर्माण सभापति, जनपद पंचायत छुरा
  • कौशिल्या कंवर, सरपंच, ग्राम पंचायत पौंड उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में वन प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्रामीण, वन अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

25वीं वर्षगांठ को बताया प्रकृति संरक्षण का अवसर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ राज्य की सांस्कृतिक पहचान, जनभागीदारी और विकास यात्रा का प्रतीक है। पर्यावरण संवर्धन और प्रकृति संरक्षण में जनसहभागिता की आवश्यकता विशेष रूप से बढ़ गई है।

स्थानीय जैव विविधता को मिलेगा लाभ

वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि लगाए गए फलदार पौधे स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा देंगे। यह भविष्य में ग्रामीणों के लिए आर्थिक व पर्यावरणीय लाभ प्रदान करेंगे।

संरक्षण का सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया, ताकि यह पहल भविष्य में भी जीवंत रहे और क्षेत्र का हरियाली बढ़े।

Leave a Comment