Buy Advt. Space

Crime news;मंत्री के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं, मछली-मुर्गा दुकान हटाने कलेक्टर पहुंचे

By

रवि गहने जालबांधा । के सतनामी समाज के लोगों ने मेन रोड पर संचालित मछली-मुर्गा दुकान के खिलाफ कलेक्टर से गुहार लगाई है। समाज का आरोप है कि 27 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहिब द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मंत्री ने फोन के माध्यम से केसीजी जिला कलेक्टर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन एक माह बाद भी दुकान वहीं संचालित हो रही है।

सतनामी पारा में संचालित दुकान, लोगों में नाराजगी

विवादित दुकान सतनामी पारा में ही संचालित है, जिससे समाज के लोग विरोध में हैं। समाज का कहना है कि शराब, मछली-मुर्गा दुकानें बस्ती के बीच नहीं, बाहर संचालित होनी चाहिए।

ग्राम पंचायत जालबांधा में पहले ही दुकान को बाहर शिफ्ट करने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है, लेकिन आदेश अभी तक लागू नहीं हुआ है।

स्कूल और कॉलेज के सामने जाम, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

दुकान के सामने हर दिन वाहनों का भारी जमावड़ा रहता है। इसी रोड पर महाविद्यालय और प्राथमिक विद्यालय भी स्थित हैं।

  • 25 किमी दूर से कॉलेज में छात्र पढ़ने आते हैं
  • छोटे बच्चों के लिए सड़क पार करना जोखिमपूर्ण
  • दुकान के कारण ट्रैफिक जाम आम बात

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा है, इसलिए दुकान तुरंत हटाना आवश्यक है।

अभी तक जगह चयनित नहीं, कार्रवाई में देरी

ग्रामीणों के अनुसार दुकान के लिए नई जगह चिन्हित करने पटवारी को बुलाया जाना था, लेकिन अब तक कोई मापी या स्थान चयन नहीं हुआ।

समाज का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण दुकान एक माह बाद भी वहीं कार्यरत है।

ग्रामीणों ने उठाई मांग बस्ती से बाहर दुकान शिफ्ट की जाए

ज्ञापन में मांग की गई है कि दुकान को तुरंत गांव से बाहर किसी नियत स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि

  • समाज में तनाव न बढ़े
  • बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो
  • स्कूल और कॉलेज क्षेत्र में जाम की समस्या खत्म हो

ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल

रिंकू गुप्ता (विधायक प्रतिनिधि), ममता, शांतिबाई, सोहागा, किशुन, गायत्रीबाई, मुकेश बंजारे, नरेंद्र सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment