दो दिनों से भालू की लगातार मूवमेंट
पितेश्वर हरपाल गरियाबंद जिले से करीब 10 किमी दूर परसूली–कांटीदादर मार्ग पर स्थित जंगल में पिछले दो दिनों से भालू के विचरण की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि भालू दिन में भी सड़क किनारे घूमता देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है।
ग्रामीणों ने दी सूचना, वन विभाग सक्रिय
ग्रामीण फगनू राम ने बताया—
“भालू दिन के उजाले में भी सड़क किनारे दिखाई दे रहा है। राहगीरों और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।”
भालू की मूवमेंट की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने परसूली रेंज ऑफिस को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रही है।
लोगों को सतर्क रहने की अपील
वन विभाग ने ग्रामीणों और राहगीरों को चेतावनी जारी की है
- अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएँ
- अकेले सफर न करें, समूह में चलें
- जंगली जानवरों को उकसाने की कोशिश न करें
- भालू दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें
क्षेत्र में दहशत, लेकिन स्थिति नियंत्रण में
वन विभाग का कहना है कि भालू की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। विभाग ने लोगों से संयम बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।








