पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में अव्यवस्थाएँ इस कदर बढ़ चुकी हैं कि अब मामला छात्रों और कर्मचारियों की जान की सुरक्षा से जुड़ गया है। शुक्रवार सुबह कॉलेज की तीसरी मंज़िल पर एक मास्टर ट्रेनर को जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में भय और आक्रोश का माहौल है।
शौचालयों की बदहाली गंदगी का अंबार



छात्रों के मुताबिक कॉलेज में शौचालयों की स्थिति अत्यंत खराब है।
कई शौचालय बंद
गंदगी, बदबू और टूटी सीटें
बाथरूमों के दरवाजे टूटे, मजबूरी में खुले में नहाने की नौबत
मधुमक्खियों और जंगली जीवों का खतरा

कॉलेज के आसपास जंगल होने के चलते परिसर में आए दिन
सांप-बिच्छू
मधुमक्खियाँ
का खतरा बना रहता है। छात्रों ने बताया कि इससे कई बार लोग घायल भी हुए, मगर अब तक कोई समाधान नहीं।
बिजली की समस्या, रात में अंधेरा और असुरक्षा
कॉलेज में बिजली सप्लाई की गंभीर समस्या बताई गई है।
रात के समय पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है, जिसके चलते
छात्र आवाजाही से डरते हैं
सांप-बिच्छू का खतरा बढ़ जाता है
सुरक्षा को लेकर छात्रों में निरंतर दहशत बनी रहती है
भोजन में कीड़े-मकोड़े मिलने के आरोप


छात्रों ने कॉलेज में मिलने वाले भोजन पर भी सवाल उठाए। शिकायतें:
भोजन में कई बार इल्ली और कीड़े पाए गए
सब्जी कम मात्रा में दी जाती है
भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब, पोषण की कमी की आशंका
सुरक्षा व्यवस्था नाकाम, कमरे टूटे और बिना ताले
कॉलेज के कई कमरों के दरवाजे टूटे हैं और उनमें ताला तक नहीं लगता।
छात्रों ने कहा कि रात के समय उन्हें असुरक्षा महसूस होती है।
शौचालयों की स्थिति भी जर्जर है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
छात्रों का कहना है कि लाइवलीहुड कॉलेज में शासन से प्रशिक्षण राशि आती है, लेकिन सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हो रहा।
छात्रों ने मांग की है कि:
✔ स्वच्छ शौचालय
✔ सुरक्षित परिसर
✔ गुणवत्तापूर्ण भोजन
✔ निरंतर बिजली सप्लाई
✔ जंगली जीवों से सुरक्षा
तुरंत उपलब्ध कराई जाए।
यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती तो छात्र बड़े आंदोलन की चेतावनी दे सकते हैं।

यह मामला अब जिला प्रशासन और शासन के संज्ञान में लाए जाने की तैयारी में है।








