Buy Advt. Space

इंदिरा सेतु पुल के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी

By

बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब इंदिरा सेतु पुल के नीचे एक अज्ञात शव मिला। मंगलवार सुबह राहगीरों ने पुल के नीचे से दुर्गंध महसूस की और नीचे झांकने पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शव करीब 4 से 5 दिन पुराना है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। शव सड़-गल जाने से पूरी तरह काला पड़ चुका था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस का अनुमान है कि मृतक संभवतः आसपास के क्षेत्र में भीख मांगकर जीवनयापन करने वाला व्यक्ति हो सकता है।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाया गया होगा। फिलहाल शव को सिम्स अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment