Buy Advt. Space

जालबांधा में मछली-मुर्गा दुकान हटाने की मांग, मंत्री खुशवंत ने दिए निर्देश

By

रवि गहने जालबांधा। सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान समाजजनों ने जालबांधा मेन रोड स्थित मछली-मुर्गा दुकान को हटाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि दुकान से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

मंत्री खुशवंत साहेब ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर को फोन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी दुकानें गांव से बाहर उचित स्थान पर संचालित की जाएं, ताकि मोहल्लेवासियों को असुविधा न हो।

इसी दौरान समाज के लोगों ने दिसंबर माह में होने वाले सतनामी जयंती कार्यक्रम में मंत्री जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

इस मौके पर समाज के प्रमुख सदस्य बीरेंद्र बंजारे, ईश्वर कोटवार, जीवन बंजारे, डोमन, खेमलाल, राहुल बंजारे, अजय सोनी और कमलू बंजारे उपस्थित रहे।

Leave a Comment