Buy Advt. Space

गरियाबंद में किसानों का फूटा गुस्सा, धान खरीदी केंद्र की मांग पर हाईवे जाम

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे 130C पर ग्राम पारागांव डीह में नया धान खरीदी केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। सुबह से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब हाईवे जाम में बदल गया है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

बताया जा रहा है कि आंदोलन में पारागांव के साथ-साथ घटौद, बेगरपाल और जंगलधवलपुर पंचायतों के किसान, महिलाएं और सरपंच बड़ी संख्या में शामिल हैं। किसानों का कहना है कि अगर उनके इलाके में इस बार नया धान केंद्र नहीं खुला तो उनकी मेहनत और फसल दोनों बर्बाद हो जाएंगे। यह आंदोलन उनकी रोजी-रोटी और अस्तित्व की लड़ाई बन गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम तुसलीदास मरकाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश में जुटे हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। ग्रामीणों के अड़े रहने से नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। अब सबकी नजरें प्रशासन पर हैं कि क्या वह किसानों की मांग मानता है या आंदोलन और उग्र होगा।

Leave a Comment