दुर्ग ग्रामीण l रिसाली18/01/2024भिलाई के नगर पालिक निगम रिसाली स्थित मैत्री नगर वार्ड 27 में शहर के प्रथम परशुराम चौक पर लगे प्रतिमा का अनावरण किया गया।

सांसद श्री विजय बघेल जी व दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने भगवान श्री परशुराम जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। ट्वीन सिटी भिलाई का यह पहला ऐसा चौक है जहां भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। अयोध्या में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के चार दिन पूर्व नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा तैयार किए श्री परशुराम चौक पर लगे भगवान श्री परशुराम जी की भव्य मनमोहक प्रतिमा का अनावरण देर शाम किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल जी ने कहा कि, यह रिसाली निगम और छत्तीसगढ़ प्रदेश के नागरिकों के लिए हर्ष की बात है कि, रिसाली में प्रतिमा का अनावरण दिन विशेष के कुछ दिन पहले हो रहा है। यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी अदम्य साहस के प्रतीक थे। उन्होंने धर्म की स्थापना के लिए अपनी उस वीरता को दिखाया जिसका प्रमाण आज भी ग्रंथों में दिखता है। वहीं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने सब के आराध्य भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा अनावरण पर बधाई दी। विधायक ने कहा कि परशुराम भगवान के अवतार थे। सीता स्वयंवर में श्रीराम जी ने भगवान परशुराम का ही धनुष तोड़कर माता सीता से विवाह किया था। खास बात यह है कि अयोध्या के मंदिर में चार दिन बाद दिनांक 22/01/2024 को भगवान श्री रामलला के प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। उसके ठीक पहले हम अपने आराध्य की प्रतिमा का अनावरण कर रहे है।भगवान परशुराम प्रतिमा अनावरण अवसर पर संगीतमय भजन की प्रस्तुती की गई। इसके बाद 21 आचार्यों ने वेद मंत्र का उच्चारण किया। शंख व घंटी की ध्वनी के बीच सांसद विजय बघेल व विधायक ललित चंद्राकर, महापौर शशि सिन्हा ने प्रतिमा का अनावरण किया। समापन के पूर्व अतिथि व रिसाली के नागरिकों ने भगवान परशुराम की सामुहिक आरती की।*16 लाख की लागत से बना चौक*नगर पालिक निगम रिसाली ने ‘परशुराम विप्र सेवा समिति’ के अनुरोध पर इस चौक का निर्माण किया। चौक व प्रतिमा स्थापना में 16 लाख रूपए खर्च की गई है। तीन माह पूर्व चौक निर्माण करने पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी ने भूमिपूजन किया था। महाप्रसाद के रूप में बटी खिचड़ीपरशुराम विप्र सेवा समिति ने आयोजन के अतिथियों का भव्य स्वागत किया। वहीं शहर के पहले परशुराम प्रतिमा अनावरण अवसर पर हजारों की भीड़ उपस्थित थी। समिति ने इस इवसर पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया।इस अवसर पर नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र शेण्डे, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, एमआईसी अनूप डे, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, पार्षद सुनंदा पप्पू चंद्राकर, मनीष यादव, विधि यादव, धर्मेन्द्र भगत, माया यादव, रमा साहू, ममता सिन्हा, सविता ढवस, हरिश नायक, सारिका साहू, डाॅ. सीमा साहू, जमुना ठाकुर, कंचन सिंह एवं परशुराम विप्र सेवा समिति अध्यक्ष सुभाष तिवारी समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित थे








