रवि गहने जालबांधा। इलाके में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दशहरा उत्सव के अगले ही दिन जालबांधा में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी।
जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार की रात दो नकाबपोश युवकों ने तीन दुकानों में चोरी का प्रयास किया। इनमें से साईं स्पोर्ट्स, विराट कपड़ा दुकान और मोबाइल शॉप शामिल हैं। चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर साईं स्पोर्ट्स से लगभग 30 नए शर्ट पीस, 40 लोअर, ग्राहक के सिलाए कपड़े, रेडीमेड गारमेंट्स, क्रिकेट बैट (3 नग), एमपीली फायर, 15 जोड़ी स्पोर्ट्स जूते और नकदी रकम चोरी कर ली। चोरी का कुल मूल्य करीब ₹40,000 आंका गया है।
सुबह जब दुकानदारों ने दुकानें खोलीं तो ताले टूटे मिले और चोरी का पता चला। व्यापारी पुनीत सिन्हा ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस चौकी जालबांधा को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी और जनता में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
जालबांधा में फिर चोरी का तांडव! तीन दुकानों के ताले तोड़ चोर हुए फरार








