Buy Advt. Space

आत्मानंद स्कूल भर्ती घोटाला: बेटी को नौकरी दिलाने का आरोप, सिर्फ एक सूची रद्द कर लीपा-पोती में जुटा प्रशासन

By

डोंडी – आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भर्ती में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। नोडल अधिकारी डीपी कोसरे पर अपनी बेटी को नौकरी दिलाने का आरोप लगा है। मामले के बाद प्रशासन ने केवल सामाजिक विज्ञान की चयन सूची रद्द की, लेकिन अन्य विषयों की पारदर्शिता पर सवाल बरकरार हैं। शासन ने कोसरे की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी है, मगर जिला प्रशासन अब तक उन्हें रिलीव नहीं कर रहा। बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के इस मामले में संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Leave a Comment