Buy Advt. Space

बालोद के गोपाल यादव करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

By
Last updated:

8वीं विश्व वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप, बाली (इंडोनेशिया) के लिए चयनित

बालोद से अंकित टाटिया की रिपोर्ट
बालोद। जिले के लिए गर्व का क्षण है कि यहां के गोपाल यादव का चयन 8वीं विश्व वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 1 से 8 नवम्बर 2025 तक बाली, इंडोनेशिया में आयोजित होगी।

गोपाल यादव, पिता श्री सुशील यादव निवासी बालोद, फाइट इवेंट के 68 से 72 किलोग्राम वजन वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका चयन 14वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में आयोजित चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।

इसके साथ ही गोपाल ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय निर्णायक की परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।

छत्तीसगढ़ वोविनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश देवांगन ने जानकारी दी कि वोविनाम वियतनाम का राष्ट्रीय खेल है, जिसे ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया की मान्यता प्राप्त है। यह खेल एशियाई स्तर पर आयोजित इंडोर एशियन मार्शल आर्ट गेम्स और एशियन बीच गेम्स जैसी प्रतियोगिताओं में शामिल होता रहा है। इसके अलावा 2022 तक यह खेल SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) में भी शामिल रहा है।

👉 बालोद के गोपाल यादव का यह चयन जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Comment