Buy Advt. Space

सिलतरा प्लांट हादसा: कर्मचारियों की मौत पर कंपनी देगी 46 लाख

By

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड में शुक्रवार रात हुए हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत और 6 अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 5 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

कंपनी ने 46 लाख की मदद का किया ऐलान
कंपनी ने मृतक और घायल कर्मचारियों के परिवारों के लिए करीब ₹46 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही, प्रभावित परिवारों को रोजगार, पेंशन सुविधा और बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है। कंपनी के निदेशक विनोद पिल्लै ने कहा कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाई जाएगी।

हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत
इस हादसे में जीएल प्रसन्ना (मैनेजर, शिफ्ट इंचार्ज), कलीगोटला प्रसन्ना कुमार (मैनेजर, शिफ्ट इंचार्ज), निराकर मलिक (सहायक मैनेजर), घनश्याम घोरमड़े (सहायक मैनेजर), तुलसीराम भट्ट और नारायण साहू की मौत हो गई।

5 घायल अस्पताल में भर्ती
घायल कर्मचारियों में मौतु यादव, दिप्तेन्द्र, जयप्रकाश वर्मा, पवन कुमार, चन्द्र प्रकाश और चकरेधर राव शामिल हैं। इनमें से एक कर्मचारी को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

कैसे हुआ हादसा
कंपनी प्रबंधन ने बताया कि शटडाउन के दौरान मरम्मत कार्य चल रहा था, तभी स्लग का हिस्सा गिरने से हादसा हो गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू किया गया।

Leave a Comment